Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के ग्राम अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण कर लिया चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी का स्वाद

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमतरी जिले के ग्राम अछोटा में गढ़कलेवा का लोकार्पण कर लिया चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी का स्वाद

छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने बनाया गया है गढ़कलेवा

गढ़कलेवा में मिलेगी वाई-फाई की सुविधा

छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने बनाया गया है गढ़कलेवा

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के अंतिम भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्राम अछोटा में निर्मित गढ़कलेवा का आज लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने इस दौरान गढ़कलेवा का अवलोकन किया और स्व-सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत कर गढ़कलेवा में व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मुख्यमंत्री को महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अईरसा, चौसेला, सोहारी अन्य विविध प्रकार के व्यंजन गढ़कलेवा में उपलब्ध रहेंगें।

गढ़कलेवा में आने वाले ग्राहकों के बैठने के लिए आउटडोर और इनडोर की व्यवस्था की गई है। जहां पर ग्राहक पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं, उल्लेखनीय है कि गढ़कलेवा में ग्रामीण परिवेश का अनुभव कराने और छत्तीसगढ़ी व्यजनों को बढ़ावा देने के लिए गढ़कलेवा बनाया गया है। गढ़कलेवा में ग्राहकों को वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57