Advertisement

प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित

मेरिट सूची के आधार पर 1280 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के लिए शिक्षण सत्र 2023-24 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए जिलेवार सूची विभागीय वेबसाईट
www.eklavya.cg.nic.in
पर अपलोड कर दी गई है। विद्यार्थी अपने रोल नंबर अनुसार परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विभिन्न जिला मुख्यालयों में 30 अप्रैल 2023 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी।
उल्लेखनीय है कि इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से 1280 सीटों पर मेरिट सूची के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इसमें 725 बालक और 555 बालिकाओं को प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए 35706 विद्यार्थियों ने फार्म भरा था, इनमें से 30124 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे। चयनित बच्चों को प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश प्राप्त होगा। इसमें नियमानुसार अनुसूचित जनजाति के लिए 53 प्रतिशत, विशेष रूप से कमजोर जनजाति (पीवीटीजी) के लिए 4 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए 13 प्रतिशत, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है। वर्गवार चयन सूची एवं प्रयास विद्यालय आबंटन के लिए काउंसलिंग की सूचना पृथक से जल्द ही जारी की जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57