Advertisement

राहुल गांधी ने मुझे फोन किया व साथ काम करने को कहा: शिवकुमार

राहुल गांधी ने मुझे फोन किया व साथ काम करने को कहा: शिवकुमार

नई दिल्ली/ कर्नाटक का अगला उपमुख्यमंत्री घोषित कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने गुरुवार को कहा कि पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी ने उन्हें फोन किया और साथ काम करने के लिए कहा। पार्टी नेतृत्व द्वारा कर्नाटक के एकमात्र उपमुख्यमंत्री के रूप में उनके नाम की घोषणा किए जाने के बाद उन्होंने यह टिप्पणी की। कांग्रेस ने सिद्दारमैया को दक्षिणी राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित किया। शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को बेंगलुरु में होगा। मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में डेरा डाले शिवकुमार ने पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और कई अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

वरिष्ठ नेताओं के बीच कई दौर की बैठकों के बाद पार्टी के फैसले की घोषणा की गई। गुरुवार को भी, शिवकुमार और सिद्दारमैया ने नाश्ते पर पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की थी, जहां कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद थे। इसके बाद चारों नेता एक साथ कार में खड़गे के आवास पर गए। इसके बाद वेणुगोपाल ने पार्टी मुख्यालय में इसकी घोषणा की। इसके बाद शिवकुमार यूथ कांग्रेस कार्यालय गए और श्रीनिवास बीवी से मिले और उन्हें कर्नाटक विधानसभा चुनाव में काम करने के लिए उन्हें बधाई दी।
आईवाईसी मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए, शिवकुमार ने कहा, सब कुछ ठीक है और अच्छा ही होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह फैसले से खुश हैं, कनकपुरा विधायक ने कहा, हमने एक लाइन का प्रस्ताव बनाया है और इसे पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है। आखिरकार राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और कहा, हम सभी को मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा, ‘मल्लिकार्जुन खड़गे ने हमें फोन किया और जो भी फॉर्मूर्ला तैयार किया गया है, हमने उसे स्वीकार कर लिया है।’
गौरतलब है कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए कांग्रेस को एक कठिन कार्य का सामना करना पड़ा क्योंकि दोनों वरिष्ठ नेता सिद्दारमैया और शिवकुमार शीर्ष पद के लिए दावा कर रहे थे। राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 224 में से 135 सीटों पर जीत हासिल की, जहां सत्तारूढ़ भाजपा 66 पर सिमट गई, जबकि जद-एस केवल 19 सीटें जीत सकी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57