Advertisement

दिल्ली में गाय के कटे हुए अंग मिले, पुलिस ने मामला दर्ज किया

दिल्ली में गाय के कटे हुए अंग मिले, पुलिस ने मामला दर्ज किया

नई दिल्ली:दिल्ली के अमन विहार इलाके में झाड़ियों के अंदर गुरुवार को एक गाय के कटे हुए अंग मिले हैं। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को अमन विहार थाने में एक गोकशी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंची थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीम को मौके पर एक कटी हुई गाय का सिर और अन्य अवशेष मिले। इसके बाद, एक मोबाइल क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटना स्थल का निरीक्षण किया और विभिन्न कोणों से तस्वीरें लीं।

इसके अलावा, पुलिस टीम ने जानवर के अवशेष भी एकत्र किए और उन्हें शव परीक्षण के लिए पशु चिकित्सालय भेज दिया।

अधिकारी ने कहा कि आईपीसी की धारा 429 और कृषि पशु संरक्षण की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05