Advertisement

जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद ने मैनपुर जनपद में बैठक लेकर विकासखण्ड के अमलीपदर, भाठीगढ, इदागांव पंचायत का किया निरीक्षण

जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद ने मैनपुर जनपद में बैठक लेकर विकासखण्ड के अमलीपदर, भाठीगढ, इदागांव पंचायत का किया निरीक्षण

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मैनपुर – गरियाबंद जिला पंचायत के मुख्य कार्यापालन अधिकारी रीता यादव ने मैनपुर जनपद पंचायत के सभा कक्ष मे सरपंच सचिव की बैठक लेकर शासन की योजनाओं की समीक्षा किया साथ ही सभी अधुरे निर्माण कार्यो को समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतो के चौक चौराहो में पेयजल, प्याऊ घर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, साथ ही हैडपम्प खराब होने पर तत्काल इसकी सूचना देते हुए सुधार करवाने की बात कही है, मैनपुर में समीक्षा बैठक लेने के बाद जिला पंचायत सीईओ रीता यादव ने मैनपुर से तीन किलोमीटर दुर भाठीगढ में रीपा योजना के तहत चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया और इदागांव ग्राम पंचायत में गौठान का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया,ग्राम अमलीपदर में रीपा योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यो की धीमी गति पर नराजगी जताई तथा निर्माण कार्य को समय सीमा के भीतर पुरा करने का निर्देश दिया है इस दौरान स्वः सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आचार व अन्य उत्पादन किया जा रहा है उसका निरीक्षण किया और स्वः सहायता समूह की महिलाओ की उत्साह वर्धन किया इस मौके पर प्रमुख रूप से मैनपुर जनपद के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अंजली खलको, मनरेगा परियोजना अधिकारी रमेश कंवर, राजकुमार ध्रुर्वा, अमरनाथ मरकाम, खेमराज साहू, आदि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57