Advertisement

उज्जैन में बदमाशों के अतिक्रमण ढहाए गए

उज्जैन में बदमाशों के अतिक्रमण ढहाए गए

उज्जैन/ मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गुंडा-माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में उज्जैन में छह बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। इनके अतिक्रमणों को जमींदोज कर दिया गया है। बताया गया है कि पुलिस ने अपराधियों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ड्रोन से पूरे क्षेत्र की निगरानी की। उसके बाद आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छह अपराधियों के अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। साथ ही तीन बदमाशों के अवैध अतिक्रमण की नगर निगम की सहायता से नाप कराई गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस के अनुसार जिन बदमाशों के खिलाफ र्कारवाई की गई है, इनमें से एक नौ वर्ष की बालिका के साथ दुष्कर्म का आरोपी भी है, जिसके अवैध निर्माण को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान मुनादी भी की गई। कार्रवाई में पुलिस बल के लगभग 150 अधिकारी-कर्मचारी और नगर निगम, राजस्व विभाग की टीम शामिल रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57