Advertisement

कोरबा : 24 घण्टे के भीतर सुलझी तुमान हत्या कांड की गुत्थी..युवती का प्रेमी ही निकला हत्यारा..बेवफाई के डर से प्रेमिका को उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार

कोरबा/कटघोरा :- कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम तुमान में हुए एक युवती की हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. जिला पुलिस कप्तान अभिषेक मीणा के निर्देश पर प्रभारी SDOP राम गोपाल करियारे, कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह, सह प्रभारी अशोक शर्मा व पुलिस की टीम ने हत्या की तह तक जांच कर संदिग्ध आरोपियों से कड़ी पूछताछ में हत्यारे ने अपना गुनाह कबूल किया. हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से संबंधित होना पाया गया है जिसमें प्रेमी ने युवती कृष्णा कुमारी गोस्वामी की बेवफाई को लेकर उसे मौत की नींद सुला दी.

तुमान हत्या कांड में पुलिस की गहन जांच में जो तथ्य सामने आया है वह क्राइम पेट्रोल से अधिक संगीन तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. स्वास्थ्य कर्मी दिगपाल दास गोस्वामी की बड़ी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी का तुमान के आमाभाठा के युवक संजय चौहान के साथ पिछले 7 वर्षों से प्रेम संबंध था. संजय कृष्णा कुमारी के घर आया जाया करता था इस बात की जानकारी कृष्णा कुमारी के घर वालों को भी थी. कृष्णा कुमारी गोस्वामी की दोस्ती संजय के अलावा अन्य लड़के लड़कियों से भी थी और मोबाइल में बात चीत व चैटिंग किया करती थी. बतादें युवती कृष्णा की दोस्ती कटघोरा के एक युवक निवेंद्र देवांगन से ऑनलाइन मोबाइल गेम के जरिये हुई और दोनों के बीच मोबाइल से व चैटिंग के जरिये बातचीत होने लगी, जिसकी भनक कृष्णा के प्रेमी संजय को हो गई. और संजय प्रेमिका कृष्णा से इस बात को लेकर नाराज़ था.

प्रेमी संजय चौहान टेलीविजन सीरियल क्राइम पेट्रोल को देखकर ऐसी अंदाज़ में इस हत्या को अंजाम दिया. घटना की शाम प्रेमी संजय चौहान युवती के घर पहुँचा और कृष्णा से कहा कि तू मझे धोखा दे रही है और मैं तुझे मार डालूंगा. तू किसी और लड़के से सम्बंध बना रही है. जिस पर कृष्णा ने उसकी बातों पर ध्यान न देते हुए उसे घर में बिठाया और कुछ देर बैठने के बाद वह वापस चला गया. रात तकरीबन डेढ़ बजे वह बिना चप्पल व मोबाइल के युवती के घर पहुँचा और कृष्णा को डराकर उसके मोबाइल से अपने मोबाइल व कटघोरा के युवक निवेन्द्र के मोबाइल पर कृष्णा से मैसेज पोस्ट करवाया की “मुझे बचा लो, मेरे पिताजी मुझे मार डालेंगे” उसके बाद कृष्णा के घर पर रखी साड़ी से कृष्णा का गला दबाकर घर के पीछे की बाड़ी में मार दिया. घटना के वक्त घर के सभी सदस्य नींद में थे. सुबह जब कृष्णा के पिता दिगपाल घर के पीछे बाडी में गए तो कृष्णा मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और गले में साड़ी लिपटी हुई है तो उन्होंने कृष्णा के गले से साड़ी के फंदे को हटाया और देखा तो कृष्णा मर चुकी थी. घटना की सूचना कटघोरा थाना में दी गई.

शादी की बात पर पिता से होता था बेटी का विवाद..इस बात का फायदा उठाया प्रेमी ने

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

कटघोरा पुलिस के थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अशोक शर्मा द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में पुलिस को मिली जानकारी अनुसार दिगपाल दास गोस्वामी अपनी बड़ी बेटी कृष्णा कुमारी गोस्वामी की शादी सूरजपुर में करना चाह रहा था लेकिन बेटी कृष्णा इस शादी को लेकर इंकार कर रही थी जिसे लेकर बाप बेटी में अक्सर विवाद चलता रहता था इस बात की जानकारी कृष्णा के प्रेमी संजय को थी और इस बात का फायदा उठाकर सबसे पहले घटना के दिन उसने कृष्णा को धमकाकर अपने व कटघोरा के युवक निवेन्द्र देवांगन के मोबाइल में पिता के खिलाफ मैसेज करवाया ,जिससे पूरा गुनाह पिता की ऊपर आये.

आखिर सायबर सेल व खोजी बाघा ने भी पिता को बनाया आरोपी

हत्या की जांच में पहुचे सायबर सेल व खोजी बाघा ने भी मृतका कृष्णा कुमारी गोस्वामी के पिता को ही हत्यारा बनाया. सायबर सेल ने जांच में पाया की कृष्णा के मोबाइल से मैसेज किया गया है जिसमें कृष्णा के द्वारा लिखा गया था कि उसे पिता से उसको जान का खतरा है. और दिगपाल द्वारा सुबह मृतका के गले से साड़ी के फंदे को हटाना भी खोजी बाघा द्वारा दिगपाल को निधानदेही होना बताया गया था. लेकिन उसके बाद भी पुलिस इस जांच से संतुष्ट नही थी जिसपर कटघोरा पुलिस द्वारा पिता पुत्र समेत 4 लोगो को संदेही के रूप में पूछताछ के लिए थाना लेकर आये थे.

निरीक्षक अविनाश सिंह की सूझबूझ व उप निरीक्षक अशोक शर्मा के अनुभव से आरोपी ने कबूल किया अपना गुनाह.

तुमान हत्याकांड में युवती कृष्णा की हत्या में कृष्णा के पिता और भाई तथा प्रेमी संजय चौहान व कटघोरा के युवक निवेन्द्र देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई लेकिन पिता ने बार बार कहा कि उसने ये हत्या नहीं कि है. लेकिन कटघोरा निरीक्षक अविनाश सिंह की सूझबूझ तथा उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने अपने अंतिम कार्यकाल से पहले अपने अनुभव से सायबर सेल की मदद से आरोपी की पहचान कर ली और कड़ी पूछताछ में आरोपी संजय चौहान ने हत्या का गुनाह कबूल किया. सायबर से जानकारी मिली कि संजय अपना मोबाइल कभी बंद नहीं करता और जब भी वो कृष्णा के घर जाता था तो भी मोबाइल लेकर जाता था लेकिन घटना के दिन उसका मोबाइल बंद था और वह मोबाइल लेकर नहीं गया हुआ था कृष्णा के मोबाइल से मैसेज खुद न लिख कर उसने कृष्णा से मैसेज लिखा कर पोस्ट करवाया ताकि हत्या का मामला पिता पर लगे. और पुलिस की पकड़ से दूर रहे।

कटघोरा पुलिस ने 24 घण्टे में इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता पाई है जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के निर्देश पर कटघोरा के प्रभारी SDOP राम गोपाल करियारे, कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह , उप निरीक्षक अशोक शर्मा, प्रधान आरक्षक धनंजय सिंह व पुलिस टीम की अहम भूमिका रही. फिलहाल आरोपी संजय चौहान पर धारा हत्या मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05