Advertisement

CG NEWS : तेंदूपत्ता फड़ में नक्सलियों ने लगाई आग, बैनर- पोस्टर बरामद

दंतेवाड़ा। बारसूर समिति के कोशलनसर तेंदूपत्ता फड़ में नक्सलियों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। आगजनी में 173 बोरा तेंदूपत्ता जला दिए जाने की बात सामने आई है। कोशलनार फड़ में 324 बोरा तेंदूपत्ता रखा हुआ था, जिसमें से 88 बोरा का परिवहन किया जा चुका था। इससे 53 बोरा तेंदूपत्ता फड़ जलने से बच गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

वारदात के बाद नक्सलियों ने मौके पर बैनर-पोस्टर भी चस्पा किए हैं। जिसमें लिखा है कि ठेकेदार ने संगठन तक फंड नहीं पहुंचाया। इसलिए वारदात की गई है। हालांकि, कितने रुपए की डिमांड की गई थी इस बात का जिक्र बैनर-पोस्टर में नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेस्ट की टीम मामले की जांच कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47