Advertisement

अनुज ने घटना से पहले बनाया था वीडियो, शिव नादर यूनिवर्सिटी के 12 लोगों को मेल के साथ भेजा गया था वीडियो, यूनिवर्सिटी जागती तो बच सकती थी दोनों की जान

अनुज ने घटना से पहले बनाया था वीडियो, शिव नादर यूनिवर्सिटी के 12 लोगों को मेल के साथ भेजा गया था वीडियो, यूनिवर्सिटी जागती तो बच सकती थी दोनों की जान

ग्रेटर नोएडा: शिव नादर यूनिवर्सिटी में हुए हत्या और आत्महत्या के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अनुज ने हत्या के करीब 12 मिनट पहले शिव नादर के अधिकारियों को एक मेल के जरिए यह बताया था कि वह ऐसी घटना करने जा रहा है, साथ ही साथ उसने अपना वीडियो भी उस मेल में अटैच कर सभी को भेज दिया था, लेकिन बावजूद उसके यूनिवर्सिटी के तरफ से किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद अनुज ने स्नेहा को तीन गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद अनुज वापस हॉस्टल पहुंचा और अपने कमरे में ना जाकर दूसरे कमरे में पहुंचकर उसने खुद को गोली मार ली।
लड़की के परिजन भी शिव नादर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और साथ-साथ मुझे भी कह रहे हैं कि पिस्टल लेकर अंदर अनुज कैसे घूम रहा था।

इस मामले में मिली बेहद अहम जानकारी के मुताबिक लड़के ने खुद को गोली 328 नंबर कमरे में मारी। जबकि उसका कमरा नंबर 108 है। जो फस्र्ट फ्लोर पर है। उसने सभी को मेल भेजने के करीब 12 मिनट बाद लड़की की हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली।

घटना से 12 मिनट पहले का वीडियो

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

अनुज ने वारदात से पहले ही रिकॉर्ड किया 23 मिनट का अंतिम मैसेज, उसने शिव नादर यूनिवर्सिटी के 12 ऑफिस बीयर्स को भेजा था मैसेज। अनुज ने अपने वीडियो में अपने पारिवारिक बातों को बताते हुए ये बताया था कि उसकी बड़ी बहन की शादी हुई, अच्छी लाइफ चल रही थी। एक बच्चा भी था, लेकिन उसके जीजा ने बहन को जिंदा जला दिया। उसके एक चाचा की भी हार्ट अटैक से मौत हुई, उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर चली गई, वो किसी और के साथ रहना चाहती थी। उनकी पत्नी दोनों बच्चों को भी लेकर चली गई। बच्चे चाचा से बात तक नहीं करते थे और हार्ट अटैक की वजह से उनकी भी मौत हो गई। उसने बताया है की वो दोनों लोग मेरे बेहद करीब रहे। घटना के बाद मेंटल ट्रॉमा में रहा मैं, काफी सदमे में रहा। उसने वीडियो में बताया की स्नेहा चाचा वाला केस से पहले मेरी जिंदगी में आ गई थी। स्नेहा ने ऐसा दिखाया कि वो बहुत अच्छी लड़की है।

अनुज ने अपने वीडियो में बहुत सारी बातों का खुलासा किया और फिर इस घटना को अंजाम दिया। इस बाबत शिव नादर यूनिवर्सिटी को मेल भेजा गया है और उनसे पूछा गया है कि वह इस बारे में जानते थे या नहीं उनके पक्ष को जानने के लिए मेल के जरिए उन्हें कुछ सवाल भी भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक उनका कोई भी जवाब नहीं मिला है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05