Advertisement

कांग्रेस ने जापान में पीएम मोदी द्वारा बापू की प्रतिमा के अनावरण को बताया पाखंड

कांग्रेस ने जापान में पीएम मोदी द्वारा बापू की प्रतिमा के अनावरण को बताया पाखंड

नई दिल्ली: जापान में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने हिरोशिमा में बापू की प्रतिमा का अनावरण किया और आठ दिन बाद वह अपने घर में नए संसद भवन का उद्घाटन उस आदमी(गोडसे) की जयंती पर करेंगे, जिसने जीवन भर गांधी का विरोध किया।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा, अधिकतम पाखंड, न्यूनतम ईमानदारी संपूर्ण राजनीति विज्ञान में इस एमए की पहचान है!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कांग्रेस के संचार प्रभारी जयराम ने गोडसे का जिक्र करते हुए कहा, हिरोशिमा में गांधी की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करें और 8 दिन बाद उस व्यक्ति की जयंती पर घर में नए संसद भवन का उद्घाटन करें, जिसने जीवन भर गांधी का विरोध किया, और अंतत: महात्मा को मार डाला।

पीएम मोदी जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया की छह दिवसीय यात्रा पर गए हैं, जहां उनका कई कार्यक्रमों में भाग लेने का कार्यक्रम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57