Advertisement

सिद्धारमैया ने ली CM पद की शपथ…मंच पर कई विपक्षी दलों के नेता मौजूद

सिद्धारमैया ने आज दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वहीं डी.के. शिवकुमार उपमुख्यमंत्री बने. साथ ही आठ अन्य विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. बेंगलुरु में होने वाले इस शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं के साथ विपक्ष के क्षेत्रीय दलों के दिग्गज भी शामिल हैं. इस मौके को 2024 लोकसभा चुनाव से पहले गैर भाजपाई खेमे के लिए एकजुटता दिखाने के तौर पर भी देखा जा रहा है.

समारोह में राहुल गांधी औऱ प्रियंका गांधी भी शामिल हुए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कर्नाटक: बेंगलुरु में हो रहे राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार शामिल हुए.

कर्नाटक: राज्य के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मक्कल नीडि माईम के प्रमुख कमल हसन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हुए.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57