Advertisement

भेंट-मुलाकात रामपुर विधानसभा : मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

रायपुर : भेंट-मुलाकात रामपुर विधानसभा : मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक भवनों के निर्माण के लिए स्वीकृत की राशि

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम-कुदमुरा में विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रतिनिधिमंडलों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की मांग पर सामाजिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने के साथ ही उनकी समस्याओं के निदान के लिए निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान गोस्वामी समाज के प्रतिनिधि मण्डल की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 15 लाख रूपए, राजवाड़े कुर्मी क्षत्रिय समाज की मांग पर सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रूपए, कंवर समाज की मांग पर भवन के लिए 50 लाख रूपए की मंजूरी प्रदान की। राठिया तथा कंवर समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने रामपुर और उमरेली में महाविद्यालय तथा करतला में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल को धन्यवाद दिया। समाज के प्रतिनिधियों ने बांगो नहर के करतला क्षेत्र तक विस्तार कर पानी पहुंचाने की मांग की, जिस पर विचार करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

साहू समाज, झेरिया यादव समाज, मानिकपुरी पनिका समाज, राठौर समाज, मुस्लिम समाज, खैरवार समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, बिंझवार समाज, सतनामी समाज द्वारा सामाजिक भवन के लिए सहायता की मांग पर मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों को पहले जमीन की रजिस्ट्री कराने की बात कही। उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होने पर राशि देने की बात कही।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत, प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, विधायक ननकी राम कँवर, विधायक पुरूषोत्तम कंवर, विधायक मोहित राम केरकेट्टा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57