Advertisement

फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो बेहतर क्रियान्वयन : कवासी लखमा

रायपुर : फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो बेहतर क्रियान्वयन : कवासी लखमा

फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर हो बेहतर क्रियान्वयन

सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक में कहा कि राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। श्री लखमा आज जिला मुख्यालय सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
जिला पंचायत सुकमा के सभाकक्षा में आयोजित बैठक में उद्योग मंत्री लखमा ने कहा कि सुकमा जिला प्रशासन की बेहतर मॉनिटरिंग के कारण जिले में दसवीं और बारहवीं परीक्षा का रिजल्ट बेहतर रहा है। इसी प्रकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला अस्पताल को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम ने भी संबोधित कर विकास कार्यों में गति देने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सुकमा में पहली बार बस्तर विकास विकास प्राधिकरण की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लकेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बस्तर संभाग के कमिश्नर तथा जिलों से आये कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में बस्तर क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि संभाग के सभी जिलों में मुख्यमंत्री की घोषणाओं, वनाधिकार मान्यता पत्र देवगुड़ियों को सामुदायिक वनाधिकार मान्यता पत्र देने में बहुत अच्छा कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों को भी योजनाओं के क्रियान्वयन का भी सतत निरीक्षण करने की आवश्यकता है। साथ ही गोठनों में संचालित आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करें।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05