Advertisement

आठ साल की बच्ची की 28 साल के शख्स से शादी! जानें क्या है बिहार की ‘बालिका वधु’ की सच्चाई

पटना : सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इनदिनों खूब वायरल हो रही है. तस्वीर में नविवाहित जोड़ा दिख रहा है. लेकिन विवाद दुल्हन की उम्र को लेकर है क्यूंकि दुल्हन के जोड़े में दिख रही युवती बच्ची जैसी दिख रही है. तस्वीर वायरल होने के बाद बवाल मच गया. लोग बिहार सरकार को बाल विवाह के मुद्दे पर घेरने लगे. वहीं, कुछ लोग सरकार से बच्ची को न्याय दिलाने की गुहार लगाने लगे. मामला प्रशानिक महकमे तक पहुंचा, जिसके बाद हड़कंप मच गया.

बालिग है लड़की

प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच करने लिए टीम गठित कर दी. लेकिन जांच में जो बात सामने आई वो चौकाने वाली है. दरअसल, जमुई जिले के अकौनी गांव निवासी जिस लड़की की तस्वीर वायरल कर लोग सरकार पर सवाल उठा रहे थे, वो लकड़ी सरकारी दस्तावेजों के अनुसार बालिग है. उसकी उम्र 19 साल है. बीते 24 अप्रैल को उसकी शादी हुई है और वो पति के साथ अपने ससुराल में है.

लड़की ने खुद बताई पूरी सच्चाई

बाल विवाह की चर्चाओं का खुद तनु कुमारी ने भी खंडन किया है. उसने कहा कि उसकी शादी उसकी और दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है. सोशल मीडिया पर चलाई जा रही खबर बिल्कुल गलत है. इसका खंडन किया जाए. इधर, इस मामले में प्रशासनिक स्तर से भी विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी गई है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47