माकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

रायपुर : माकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए की लागत से सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

माकड़ी ढाबा से मरकाटोला के बीच 8.98 करोड़ रूपए

सड़क विकास का आईना, बिना सड़क के विकास अधूरा: संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/संसदीय सचिव शिशुपाल शोरी ने आज 8 करोड़ 98 लाख 69 हजार की लागत से माकड़ी ढाबा से फत्तेचंद मरकाटोला के बीच 11.80 किलोमीटर सड़क मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का माकड़ी चौक में शुभारंभ किया। यह सड़क कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर के मध्य स्थित है।
इस अवसर पर संसदीय सचिव शोरी ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र या राज्य के विकास का आईना होती है। जहां सड़क नहीं वहां विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांव से लेकर शहर तक सभी क्षेत्रों में विकास का कार्य कर रही है। कांकेर विधानसभा के अधिकांश जगहों में सड़क के निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसका सीधा फायदा आम जनता को मिल रहा है। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।