Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

रायपुर : विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्वायरोथॉन, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

इन्वायरोथॉन 1 जून को, भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता 4 जून को

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित की जा रही हैं प्रतियोगिता

उमेश प्रधान /न्यूज रिपोर्टर/विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं सर्वप्रथम 01 जून 2023 को कलिंगा विश्वविद्यालय परिसर में सॉल्यूशन फॉर वेस्ट यूटिलाईजेशन विषय पर इन्वायरोथॉन का आयोजन तीन वर्ग समूह में किया गया है। कलिंगा विश्वविद्यालय के साथ संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रथम वर्ग में कक्षा 10 वीं से 12 वीं, द्वितीय वर्ग में सभी स्नातक एवं तृतीय वर्ग में स्नातकोत्तर के छात्र एवं छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रथम पुरस्कार 21 हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपए एवं तृतीय पुरस्कार 11 हजार रूपए रखे गये हैं। प्रतियोगिता का द्वितीय चरण 05 जून को नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा 4 जून 2023 को प्रातः 10 बजे से न्यू कन्वेन्शन हॉल नवीन विश्राम गृह, सिविल लाईन, रायपुर में भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इन प्रतियोगिताओं का विषय है ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष एवं पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्ग 12 वर्ष तक, व 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष वर्ग में होगी, जिसमें पृथक-पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे।

प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को अपना पहचान पत्र एवं आयु प्रमाण-पत्र की छायाप्रतियाँ साथ लानी होंगी। रजिस्टेªशन प्रतियोगिता स्थल पर किया जायेगा। रजिस्टेशन हेतु प्रतिभागियों को प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता में पुरस्कार स्वरूप आकर्षक नगद पुरस्कार रखे गये हैं। विजेताओं को 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू-सर्किट हाऊस, सिविल लाईंस, रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जायेगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57