Advertisement

भारत माता महिला स्व सहायता समूह ने बेचे अब तक 7 लाख 81 हजार रुपये से अधिक के वर्मी कंपोस्ट

रायपुर : भारत माता महिला स्व सहायता समूह ने बेचे अब तक 7 लाख 81 हजार रुपये से अधिक के वर्मी कंपोस्ट

अब तक 7 लाख 81 हजार रुपये से अधिक के वर्मी कंपोस्ट

महिला समूह को हुआ 3 लाख 50 हजार रूपये की शुद्ध आमदनी, सदस्यों ने खरीदे सोने के आभूषण सहित अन्य सामग्री

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बलौदाबाजार जिले के जनपद पंचायत कसडोल अंतर्गत ग्राम मानाकोनी के गौठान में वर्मी कंपोस्ट निर्माण करनें वाली भारत माता वाहिनी समूह की महिलाएं लगातार लाभ अर्जित कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है। गौधन न्याय योजना के तहत महिला समूह ने लगभग 38 सौ क्विंटल गोबर खरीद कर 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन किया है। इस 12 सौ 50 क्विंटल वर्मी कंपोस्ट जिसकी मूल्य लगभग 12 लाख 50 हजार रुपये है। उसे सहकारी सोसायटी एवं निजी बाजार में बेचा है। इससे महिला स्व सहायता समूह को 3 लाख 50 हजार रुपये की शुद्ध आमदनी प्राप्त हुई है।
इसके अतिरिक्त महिला स्व सहायता समूह द्वारा सेनेटरी, नेपकिन, मशरूम उत्पादन, फिनाइल, वाशिंग पाउडर बनाने एवं बाड़ी मे सब्जी- भाजी जैसे आजीविका संबंधित कार्याे की गतिविधियां का संचालन कर रही है। भारत माता वाहिनी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष पदमा पटेल कहती है कि हमारे समूह में 11 महिलाएं है। हम लोग लगभग दो साल से लगातार वर्मी कम्पोस्ट खाद का उत्पादन कर रहे है। हमने यह खाद सोसायटी एवं स्थानीय, मेला बाजारों में विक्रय किए है। हमने 12 लाख 50 हजार रुपये का अभी वर्मी कंपोस्ट बेच चुके है। इससे प्राप्त लाभांश लगभग 3 लाख 50 हजार रूपये की आमदनी से हमनें अपने लिए सोने के आभूषण के साथ-साथ अन्य घरेलु समान भी खरीदी किये है। उन्होंने कहा कि मैंने 11 हजार रुपये का एक गले का माला एवं हमारे समूह की अन्य सदस्य कांति साहू ने 10 हजार रुपये का कान का टॉप खरीदा है। श्रीमती पदमा पटेल ने गौधन न्याय योजना के तहत 2 रूपये प्रति किलोग्राम में गोबर खरीदी को राज्य सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होनें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देतेे हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57