Advertisement

यमुना प्राधिकरण ने 2 एकड़ जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण, कीमत 19 करोड़

यमुना प्राधिकरण ने 2 एकड़ जमीन से हटाया अवैध अतिक्रमण, कीमत 19 करोड़

ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत आने वाली भूमि पर इस समय भूमाफिया तेजी से कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। कई जगहों पर अवैध अतिक्रमण भी हो चुका है। ऐसे अवैध अतिक्रमण को यमुना प्राधिकरण चिन्हित करके उन्हें हटाने की मुहिम भी चलाता रहता है। जिसके चलते यमुना प्राधिकरण ने आज 2 एकड़ जमीन पर अवैध अतिक्रमण को हटाया है और अपनी जमीन को मुक्त कराया है। इस जमीन की कीमत 19 करोड़ आंकी गई है। इसके साथ साथ आसपास के इलाकों में अवैध खनन कर रहे खनन माफिया के खिलाफ भी यमुना प्राधिकरण ने पुलिस ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
यमुना प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक आज यमुना प्राधिकरण के अधिकारी यमुना प्राधिकरण के सेक्टर 17ए स्थित भूखंड संख्या 9 पर पहुंचे। यहां पर अधिकारियों ने अवैध रूप से हुए अतिक्रमण और अवैध रूप से बने मकानों को ध्वस्त करना शुरू किया और 2 एकड़ जमीन को पूरी तरीके से अवैध अतिक्रमण और कब्जे से मुक्त कराया। कबजा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 19 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसके साथ साथ अवैध खनन करने वाले जगह जगह पर जहां पर यमुना प्राधिकरण की जमीन खाली पड़ी हुई है वहां पर अवैध खनन भी कर रहे हैं इस पर भी अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए सेक्टर 18 के पॉकेट आई के पास हो रहे अवैध खनन को सुरक्षाकर्मियों के द्वारा रुकवाया और इसके खिलाफ थाना दनकौर में मामला भी दर्ज करवाया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47