Advertisement

फोनपे दो लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने वाला पहला पेमेंट ऐप बना

फोनपे दो लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से लिंक करने वाला पहला पेमेंट ऐप बना

नई दिल्ली, अग्रणी फिनटेक कंपनी फोनपे ने घोषणा की है कि वह यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) से दो लाख रूपे क्रेडिट कार्डो को सफलतापूर्वक जोड़ने वाला पहला डिजिटल भुगतान ऐप बन गया है। इसने यूपीआई पर रूपे क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 150 करोड़ रुपये के कुल भुगतान मूल्य (टीपीवी) को भी प्रोसेस किया है। कंपनी ने कहा कि इसका उद्देश्य ग्राहकों और व्यापारियों के बीच रूपे क्रेडिट कार्ड के उपयोग को लोकप्रिय बनाने के लिए एनपीसीआई के साथ साझेदारी में इसके लिए यूपीआई पर व्यापक समाधान पेश करना है।

कंपनी ने पहले ही देश में 1.2 करोड़ मर्चेट आउटलेट्स पर यूपीआई पर रूपे क्रेडिट कार्ड की स्वीकृति की सुविधा उपलब्ध करा दी है, जिससे इकोसिस्टम में इसकी उच्चतम मर्चेट पैठ हासिल हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

फोनपे में उपभोक्ता प्लेटफॉर्म और भुगतान की उपाध्यक्ष सोनिका चंद्रा ने कहा, हम भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) के साथ साझेदारी करके रोमांचित हैं और दो लाख रूपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने वाला पहला भुगतान ऐप बन गए हैं। हमारा मानना है कि यूपीआई पर रूपे कार्ड पारिस्थितिकी तंत्र में क्रेडिट की पहुंच और उपयोग में क्रांति लाएगा। हम अपने ग्राहकों और व्यापारियों की उभरती जरूरतों को पूरा करने के लिए व्यापक समाधान पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा, किसी भी अन्य क्रेडिट इंस्ट्रमेंट की तरह यूपीआई पर रूपे के लिए एमडीआर लागू है और हमारे व्यापारी भागीदार इसे उत्साहपूर्वक अपना रहे हैं और ग्राहकों को इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसके अलावा, फोनपे ने बताया कि यूपीआई की समग्र व्यापक स्वीकृति ने यह सुनिश्चित किया है कि ग्राहकों के पास लेनदेन के लिए अपने रूपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने के पर्याप्त अवसर हैं। कंपनी फोनपे ऐप पर उपभोक्ताओं को सहज जानकारी देकर इसे अपनाने को बढ़ावा दे रही है।

ये प्रासंगिक संचार ग्राहकों को उनके पसंदीदा भुगतान विकल्प के रूप में यूपीआई के माध्यम से रूपे क्रेडिट कार्ड अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा कि फोनपे देश में रूपे क्रेडिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए एनपीसीआई के साथ सहयोग करना जारी रखेगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57