छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

कांकेर में जलाशय खाली कराना, कुशासन को दर्शाती है: मूणत

रायपुर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांकेर जिले में खाद्य अधिकारी द्वारा पद का दुरपयोग करते जलाशय खाली करने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पद का दुरूपयोग करने का हक ‘नवा छत्तीसगढ़’ में किसी को नहीं है वाले बयान के बाद अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मूणत ने अपने ट्ववीट में सीएम बघेल से कहा कि यह घटना तो महज एक उदाहरण थी,जो आपके कुशासन को दर्शाती है। बहरहाल पद का दुरुपयोग करने का हक आपके द्वारा गढ़े गए नवा छत्तीसगढ़’ में अधिकारी, कांग्रेसियों को भरपूर मिला हुआ है, आपका सचिवालय खुद आरोपो के कटघरे पर खड़ा है। दूसरी बात यह है कि अब तो सबित हो चुका है कि आपके कार्यकाल में अनवर ढेबर जैसे लोग बिना सरकारी पद में होते हुए भी सरकारी तंत्र का दुरुपयोग करते हैं।
मूणत ने आगे लिखा कि आप सीबीआई के समक्ष अभियुक्त हैं, आपके कई अधिकारियो पर पद के दुरुपयोग करके भ्रष्टाचार करने के मामले दर्ज हैं, कई जेल में हैं। पीएससी में पद का दुरुपयोग करने का बड़ा घोटाला आशंकित है! चावल,गौठान,गोबर घोटाले की पोल खुल चुकी है।

भूपेश जी! आपके काले कारनामों को किसी को बताने की जरूरत नहीं है..वह पीड़ित जनता के मध्य स्वमेव प्रचारित हैं!

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!