Advertisement

जेजेपी की राजस्थान में एंट्री, चौटाला बोले- हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां भाजपा कमजोर है

जेजेपी की राजस्थान में एंट्री, चौटाला बोले- हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां भाजपा कमजोर है

जयपुर, हरियाणा में भाजपा की सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अब उसके साथ गठबंधन कर राजस्थान में चुनाव लड़ेगी। जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। अपनी पार्टी के विस्तार के लिए शुक्रवार को जयपुर आए चौटाला ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से राष्ट्रीय स्तर पर बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा, हम राजस्थान में उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां भाजपा कमजोर है। राजस्थान में भाजपा 20 से 25 सीटों पर कमजोर है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जेजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में प्रवेश कर लिया है और राज्य में औपचारिक रूप से अपनी टीम बना ली है। राजस्थान में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी मील होंगे, वहीं भाजपा नेता सुभाष महरिया के भतीजे प्रतीक महरिया को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

चौटाला ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। अब प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प की ओर देख रही है। हम जब भी चुनाव लड़े हैं, लोगों ने हम पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी फतेहपुर, सूरतगढ़, कोटपूतली, नोहर, भादरा और लूणकरणसर समेत कई सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

जेजेपी को आरएलपी के हनुमान बेनीवाल के विकल्प के तौर पर देखने के सवाल पर चौटाला ने सवाल किया कि क्या आज भी वह जीतने की स्थिति में हैं?

गठबंधन के सवाल पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मील ने कहा कि यह चुनाव के समय की बात है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47