Advertisement

आप के राष्ट्रीय सचिव ने आबकारी घोटाले में तथ्य नहीं बताने का दिया निर्देश : सूत्र

आप के राष्ट्रीय सचिव ने आबकारी घोटाले में तथ्य नहीं बताने का दिया निर्देश : सूत्र

नई दिल्ली, दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े एक ताजा घटनाक्रम में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आप के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र चौधरी के मोबाइल फोन से एक ऑडियो रिकॉडिर्ंग हासिल की है। इसमें वह कथित तौर पर आरोपी विजय नायर को जांच एजेंसियों के सामने सही तथ्य नहीं बताने के लिए निर्देशित कर रहे हैं।
ईडी ने आरोप लगाया है कि आप विधायक दुर्गेश पाठक ने चौधरी को निर्देश दिया था कि वह जांच एजेंसियों के सामने कैसे प्रतिक्रिया दें, इस बारे में नायर को जानकारी दें।

सूत्रों ने कहा कि यह सबसे महत्वपूर्ण सबूत है जो यह स्थापित करता है कि अभियुक्तों द्वारा गहरी साजिश रची गई थी।

सूत्रों ने कहा, आप के राष्ट्रीय सचिव चौधरी ने कथित तौर पर नायर के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी, इस दौरान चौधरी को नायर को सही तथ्यों का खुलासा नहीं करने का निर्देश देते हुए सुना जा सकता है। नायर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ऑडियो में यह कहा जा रहा है कि हम सही तथ्य बताएंगे, लेकिन केवल उन पंक्तियों में जो हमें करना है। और यदि आप (नायर) सोचते हैं कि हमें चीजों का खुलासा नहीं करना चाहिए, तो अपने दिमाग को खुलासा न करने के लिए तैयार करें। वे (सीबीआई/ईडी) आपसे बीस तरह के सवाल पूछ सकते हैं। रिकॉडिर्ंग में कहा गया है कि सवाल करते हैं लेकिन सही तथ्य नहीं बताते हैं, यहां तक कि हमें भी झूठ बोलना पड़ता है।

मामले में चौधरी को भी तलब किया गया था और उनका बयान दर्ज किया गया था। उनका मोबाइल फोन जांच एजेंसियों द्वारा जब्त कर लिया गया था, और बाद में रिकॉडिर्ंग को पुन: प्राप्त कर लिया गया था।

ईडी का मामला सीबीआई की प्राथमिकी पर आधारित है।

ईडी ने अब तक इस मामले में चार चार्जशीट, एक मुख्य चार्जशीट और तीन पूरक चार्जशीट दायर की हैं।

इस मामले में एक और सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल करने की तैयारी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47