Advertisement

रायपुर मेडिकल कॉलेज में 28 और 29 मई को होगी कार्यशाला, बीएचयू, दिल्ली और रायपुर के विशेषज्ञ देंगे जानकारी

रायपुर : रायपुर मेडिकल कॉलेज में 28 और 29 मई को होगी कार्यशाला, बीएचयू, दिल्ली और रायपुर के विशेषज्ञ देंगे जानकारी

रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप संबंधी विकार, गर्भावस्था में सेप्सिस (गंभीर संक्रमण), प्रमुख प्रसूति रक्तस्राव, हृदय रोग, गुर्दे की चोट, मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए प्रबंधन तथा आपातकालीन स्थितियों में नवजात शिशु के त्वरित प्रबंधन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर 28 एवं 29 मई को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में दिल्ली, बीएचयू और रायपुर के विशेषज्ञ गंभीर रूप से बीमार गर्भवती महिलाओं के परिवहन और उन्हें उच्च केंद्रों में रेफर करने के बारे में भी जानकारी देंगे। वे इस संबंध में व्यावहारिक सुझाव भी देंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. तृप्ति नागरिया कार्यशाला की निदेशक और दिल्ली के क्रिटिकल केयर के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. सिमंत कुमार झा पाठ्यक्रम निदेशक हैं। प्रसूति एवं स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति जायसवाल और एनेस्थिसियोलॉजी और पेन मेडिसिन विभाग की प्राध्यापक डॉ. जया लालवानी पाठ्यक्रम समन्वयक हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05