PM मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, विधि-विधान के साथ लोकसभा में सेंगोल स्थापित…सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है. इस उद्घाटन कार्यक्रम का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया और इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया. तमिलनाडु के अधीनम संतों ने पूरे विधि-विधान के साथ अनुष्ठान कराया. पूजा में प्रधानमंत्री मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला बैठे थे. धार्मिक अनुष्ठान के बाद अधीनम संतों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे नए संसद भवन में स्थापित कर दिया गया है. नए संसद भवन के उद्घाटन से जुड़ी ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

पीएम मोदी ने सेंगोल को नए संसद भवन में किया स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित कर दिया है. पीएम मोदी ने तमिलनाडु से आए अधीनम संतों के मंत्रोच्चार के बाद सेंगोल को लोकसभा में स्पीकर की चेयर के पास स्थापित किया. इसके बाद उन्होंने नए संसद भवन का उद्घाटन किया.

दोपहर 12.40 बजे 75 रुपये का सिक्का जारी करेंगे पीएम

देश के नए संसद भवन के उद्घाटन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, पीएम मोदी और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश  संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 12 बजे संसद भवन पहुंचेंगे, जिसके बाद राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सभी का स्वागत करेंगे. इस दौरान ‘संसद का नव निर्मित भवन’ शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी. इसके बाद सेंगोल पर बनी शॉर्ट फिल्म की स्क्रीनिंग होगी.

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का संदेश राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर द्वारा सुनाया जाएगा. लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला  के संदेश के बाद पीएम मोदी दोपहर 12.40 बजे 75 रुपये का सिक्का और स्टाम्प जारी करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी नई संसद में संबोधित भी करेंगे.  पीएम मोदी तीन ग्रुप के साथ फोटो सेशन भी करेंगे. जिनमें श्रमजीवी (75), हाउसिंग मंत्रालय और CPWD अधिकारियों (60) और टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (61) शामिल हैं.

सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक क्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए संसद भवन के उद्घाटन को ऐतिहासिक क्षण बताते हुए देशवासियों को बधाई दी है. सीएम योगी ने लिखा, “ऐतिहासिक क्षण! ‘नए भारत’ की आशाओं, अपेक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति का प्रतीक, वैभवशाली, गौरवशाली व प्रेरणादायी नए संसद भवन को आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने राष्ट्र को समर्पित किया है. सभी देश वासियों को हार्दिक बधाई!”

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

सर्वधर्म सभा में पूरी मोदी कैबिनेट मौजूद

नई संसद में सर्वधर्म सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी कैबिनेट मंत्री और अन्य राज्यों के सीएम समेत कई प्रतिष्ठित लोग मौजूद हैं. इस सर्वधर्म सभा में बौद्ध, जैन, पारसी, सिख समेत कई धर्मों के धर्मगुरु ने अपनी-अपनी प्रार्थनाएं कीं.

नई संसद में सर्वधर्म सभा का आयोजन

देश की नई संसद का उद्घाटन होने के बाद पार्लियामेंट परिसर में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया. जिसमें अलग-अलग धर्मों के विद्धानों और गुरुजनों ने अपने धर्म के बारे में विचार रखें और पूजा की. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और पूरी केंद्रीय कैबिनेट मौजूद रही.

पीएम मोदी ने संसद निर्माण में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद भवन के निर्माण में काम करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया.

पीएम मोदी ने किया संसद भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन कर दिया है. इससे पहले पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला पूजा पर बैठे थे. तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा था, जिसे पीएम मोदी ने नई संसद के लोकसभा भवन में स्थापित कर दिया.

पीएम ने सेंगोल को लोकसभा में किया स्थापित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार्मिक अनुष्ठान के बाद सेंगोल को नए संसद भवन के लोकसभा में स्थापित कर दिया है.

संसद भवन में सेंगोल की स्थापना के बाद पीएम मोदी ने तमिलनाडु के विभिन्न अधीनम संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया

पूजा में बैठे पीएम मोदी और ओम बिड़ला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला नई संसद भवन के उद्घाटन के लिए हो रहे हवन-पूजा में बैठे हैं. यह हवन-पूजा कार्यक्रम करीब एक घंटे तक चलेगा. तमिलनाडु से आए अधीनम संत मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी कर रहे हैं. पूजा कार्यक्रम के बाद अधीनम पीएम मोदी को सेंगोल सौंपेंगे, जिसे संसद भवन में स्थापित किया जाएगा.