Advertisement

परिणीति और राघव चड्ढा राजस्थान में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं

परिणीति और राघव चड्ढा राजस्थान में परिणय सूत्र में बंध सकते हैं

जयपुर, बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद राघव चड्ढा राजस्थान में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। यह बात सूत्रों कही।
परिणीति शनिवार सुबह 9.30 बजे उदयपुर पहुंचीं और उदयपुर के लीला पैलेस में ठहरी हुई थीं। साथ ही उनके परिवार के सदस्य उदयविलास होटल में रुके थे।

शनिवार सुबह परिणीति ने अपने रिश्तेदारों के साथ उदयविलास में लंच किया। इसके बाद वह होटल लीला पैलेस के लिए रवाना हो गईं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा की जोधपुर में शाही शादी हुई थी। इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति राजस्थान के उदयपुर या जयपुर में ही शादी कर सकती हैं।

परिणीति ने पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना से भी मुलाकात की और उदयपुर के पर्यटन स्थलों व होटलों की जानकारी ली।

जानकारी के मुताबिक, आप सांसद राघव चड्ढा की पहले उदयपुर पहुंचने की योजना थी, लेकिन वह अब जयपुर आएंगे और यहां विवाह स्थल का जायजा लेंगे, जबकि परिणीति रविवार तक उदयपुर में रहेंगी। उसके बाद वह जयपुर भी जाएंगी।

परिणीति और राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47