Advertisement

अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर

अनुष्का शर्मा ने कान्स डेब्यू में पहना ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन, ढाया कहर

मुंबई, कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने ऑफ शोल्डर रिचर्ड क्विन गाउन पहना। अनुष्का शर्मा, जो जल्द ही भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक ‘चकदा एक्सप्रेस’ में दिखाई देंगी, ने हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू किया।

इस मौके के लिए उन्होंने एक ऑफ शोल्डर आइवरी रिचर्ड क्विन कॉउचर गाउन चुना।

‘रब ने बना दी जोड़ी’ स्टार अनुष्का ने अपने गाउन को जियानवितो रॉसी की हील्स और पीयर शेप के वाइट एंड येलो डायमंड ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ चोपर्ड की येलो और व्हाइट डायमंड रिंग्स के साथ पेयर किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने एक स्लीक हेयर बन और क्लीन मेकअप लुक के साथ अपने लुक को और बेहतर बनाया।

सिनेमा में महिलाओं को सम्मानित करने के लिए अनुष्का प्रतिष्ठित फिल्म महोत्सव में शामिल हुईं। इवेंट में उनके साथ केट विंसलेट भी थीं। इससे पहले, अनुष्का और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली ने नई दिल्ली में फ्रांसीसी दूतावास में भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन से मुलाकात की।

अनुष्का प्रोसिट रॉय निर्देशित ‘चकदा एक्सप्रेस’ में झूलन गोस्वामी की भूमिका निभाएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47