विपक्ष केवल विरोध करने का नाटक कर रही है : कौशिक

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

रायपुर । पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस  नए संसद भवन को लेकर तरह-तरह के बयान देकर विरोध कर रही है। आत्मनिर्भरता के मार्ग पर अग्रसर स्वंतत्र भारत में निर्मित संसद भवन पर कांग्रेस जिस प्रकार की राजनीति कर रही है उनकी छोटी मानसिकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत का बढ़ता विकास,गौरव और सम्मान देखा नहीं जा रहा है। इसलिए वह विलाप करके इस शुभ अवसर को बाधित करना चाह रही है यही कारण है कि कांग्रेस लोकतंत्र के मंदिर नए संसद भवन के निर्माण से नाखुश होकर तरह-’तरह के बयान देकर विरोध कर रही है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस विरोध करने का केवल नाटक कर रही है जब भारत देश के आजादी के बाद कांग्रेस जब केन्द्र की सरकार थी तब संसद भवन का निर्माण तो कर नहीं पाई अब जब भारत लगातर विकास कर रहा है, विश्व में भारत का मान बढ़ रहा साथ ही पूरे भारत देश की जनता गौरव महसूस कर रही तब कांग्रेस उस पर विरोध कर रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किस तरह की नीति को लेकर चल रही है इस बात को देश की जनता भली-भंति समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद भवन के लोकार्पण में विरोध करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है और इस लिये इनको विरोध करने का अधिकार नहीं है। कांग्रेस लोकतंत्र को लेकर नहीं बल्कि पूरी तरह से परम पारिवारिक राजनीति कर रही है।