Advertisement

भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजनाओं से किसानो, खेतिहर मजदूर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है – जनक ध्रुव

भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजनाओं से किसानो, खेतिहर मजदूर की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है – जनक ध्रुव

गरियाबंद- छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की न्याय योजनाओं के माध्यम से किसानो, पशुपालको और खेतिहर मजदूरो की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है उक्त बाते आदिवासी कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने पत्रकारो से चर्चा करते हुए कही। उन्होने आगे कहा इस वर्ष राज्य सरकार ने 1 करोड़ 10 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की है किसानो को उनके उपज का सही दाम दिया जा रहा है। श्री ध्रुव ने किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया भूपेश बघेल सरकार ने धान विक्रय की सीमा प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल करने की घोषणा की है इसका सीधा लाभ प्रदेश के किसानो को मिलेगा छत्तीसगढ़ की न्याय योजनाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और इससे प्रदेश के सभी वर्गो में समृद्धि और खुशहाली आई है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव ने कहा भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली हमारी कांग्रेस सरकार ने हमेशा आदिवासियों के हित और विकास के लिए कार्य किया है सरकार आदिवासी संस्कृति का संरक्षण कर रही है उनके विकास के लिए कई योजनाएं भी चला रही है 09 अगस्त का दिन विश्व आदिवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है पूरे देश में छत्तीसगढ़ ही पहला राज्य है जहां आदिवासियों के भावनाओं को समझते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दिन अवकाश घोषित किया है। तेंदूपत्ता प्रति मानक बोरा 4 हजार रूपये और 65 प्रकारो के वनोपज की समर्थन मूल्य पर खरीदी किया जा रहा है इतना ही नही मुख्यमंत्री ने नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी जैसी योजना चलाकर छत्तीसगढ़ के किसानो गरीबो और महिला समूहो की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का कार्य कर रही है यहां तक की दूरस्थ वनांचलो में निवासरत लोगो को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना चला रहे है जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचलो में निवासरत लोगो को स्वास्थ्य सुविधा मिल रहा है हाट बाजारों में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है और निःशुल्क दवा के साथ उचित परामर्श प्रदान किया जाता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM