Advertisement

सभी मेहमानों को बिठाकर मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह उनके साथ खड़े रहे

रायपुर : मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ

सभी मेहमानों को बिठाकर मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह उनके साथ खड़े रहे

मुख्यमंत्री ने सभी मेहमानों का अपने निवास पर स्वागत करते हुए कहा कि मैने आप सबके घर भोजन किया था, जिस स्नेह और अपनत्व से आप लोगों ने मेरा स्वागत किया उससे में अभिभूत हूँ।

आपने तेंदू सहित अनेक फल, तरह तरह की भाजियां सरगुजा और जशपुर में हैं, अब तक नहीं खाया था।

आज मुझे भी आप लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित कर स्वागत का अवसर मिला।

आपके साथ परिवार के लोग और बच्चे भी पहली बार आए हैं। आप सभी का स्वागत है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री स्वयं भोजन की टेबल पर जाकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के पास जाकर उनसे बड़ी ही आत्मीयता से मुलाकात की। उनका कुशलक्षेम पूछा, घर-परिवार की बात की।

सभी मेहमानों को बिठाकर मुख्यमंत्री आम आदमी की तरह उनके साथ खड़े रहे।

मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास में सरगुजा से आए मेहमानों का पारम्परिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन मूंग दाल का देहाती बड़ा, कढ़ी वाली भिंडी, लौकी चना दाल, मूंग भाटा आलू, टमाटर चटनी के जायके के साथ स्वागत किया।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका सिंहदेव और पारसनाथ राजवाड़े , विधायक रामपुकार सिंह, खेलसाय सिंह, गुलाब कमरो, डॉ विनय जायसवाल, विनय भगत भी इस अवसर पर उपस्थित हैं।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05