Advertisement

बसाहटों और गौठानों में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए होंगे नलकूप खनन

रायपुर : बसाहटों और गौठानों में बेहतर पेयजल व्यवस्था के लिए होंगे नलकूप खनन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राज्य में बेहतर पेयजल व्यवस्था की निरंतरता को बनाए रखने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बसाहटों और गौठानों में नलकूप खनन किया जा रहा है। विभाग द्वारा वर्ष 2023-24 के अवधि में राज्य मद के अंतर्गत पेयजल व्यवस्था उपलब्ध कराने हेतु 5007 नलकूप खनन का अंतरिम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उल्लेखनीय है कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रूद्रकुमार के निर्देशानुसार वर्तमान में प्राथमिकता से संचालित नलजल योजना में अतिरिक्त स्त्रोत निर्माण के जरिये पेयजल की निरंतरता को बनाए रखने के लिए नलकूप खनन किया जा रहा है।
राज्य में 4 हजार 222 नलकूप खनन किया जा रहा है। जिसके तहत रायपुर जिले के 110 बसाहटों में बलौदाबाजार 237, गरियाबंद 113, धमतरी 133, महासमुंद 177, दुर्ग 360, बेमेतरा 197, बालोद 113, राजनांदगांव 185, कबीरधाम 187, बस्तर 207, कोण्डागांव 157, नारायणपुर 60, दंतेवाड़ा 70, सुकमा 55 और बीजापुर जिले के 65 बसाहटों में नलकूप खनन किया जा रहा है। इसी तरह कांकेर जिले में 187, बिलासपुर 197, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 53, मुंगेली 157, कोरबा 123, जांजगीर-चांपा 227, रायगढ़ 227, जशपुर 153, सरगुजा 113, बलरामपुर 113, सूरजपुर 133 और कोरिया जिले के 123 बसाहटों में नलकूप खनन किया जा रहा है।
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत बने 785 गौठानों में भी पेयजल की निरंतरता को बनाए रखने के लिए नलकूप खनन किया जा रहा है। जिसके तहत रायपुर जिले में 40 गौठान, बलौदाबाजार 50, गरियाबंद 8, धमतरी 8, महासमुंद 50, दुर्ग 80, बेमेतरा 50, बालोद 8, राजनांदगांव 35, कबीरधाम 50, बस्तर 50 और कोण्डागांव जिले के 50 गौठानों में नलकूप खनन किया जा रहा है। इसी तरह कांकेर जिले में 50, बिलासपुर 50, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 8, मुंगेली 50, कोरबा 8, जांजगीर-चांपा 50, रायगढ़ 50, जशपुर 8, सरगुजा 8, बलरामपुर 8, सूरजपुर 8 और कोरिया जिले के 8 गौठानों में नलकूप खनन किया जा रहा है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57