Advertisement

एंड्रॉइड पर बिजनेस के लिए स्टेटस आर्काइव फीचर शुरू कर रहा व्हाट्सएप

एंड्रॉइड पर बिजनेस के लिए स्टेटस आर्काइव फीचर शुरू कर रहा व्हाट्सएप

केशरी साहू/ न्यूज रिपोर्टर/मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप एंड्रॉइड पर बीटा टेस्टर के लिए बिजनेस के लिए स्टेटस आर्काइव नामक एक नया फीचर शुरू कर रहा है।
डब्ल्यूएबीटा इंफो के मुताबिक फीचर के इनेबल होने के 24 घंटे बाद स्टेटस अपडेट यूजर्स के डिवाइस में आर्काइव हो जाएगा।

इसके अलावाए यूजर्स अपने आर्काइव प्रिफ्रेंसिस को भी मैनेज कर सकते हैं और स्टेटस टैब के अंदर सीधे मेनू से अपना आर्काइव देख सकते हैं।

जैसा कि आर्काइव हमेशा प्राइवेट होता हैए केवल बिजनेस ही अपने आर्काइव स्टेटस अपडेट देख सकते हैं।

इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि यह फीचर्स कारोबारियों के लिए बहुत उपयोगी हो सकते है क्योंकि यह उन्हें अपने आर्काइव से स्टेटस को रिपब्लिश करने और अपने बिजनेस को बेहतर बनाने के लिए अपने कस्टमर्स के साथ फिर से साझा करने की अनुमति देगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

स्टेटस अपडेट को 30 दिनों तक डिवाइस पर स्टोर किया जाएगाए और फेसबुक या इंस्टाग्राम के लिए बिजनेस विज्ञापन बना सकेंगे या आर्काइव में एक्सपायर होने तक स्टेटस अपडेट साझा कर सकेंगे।

वर्तमान में बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध हैए रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि आने वाले हफ्तों में नए फीचर्स अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।

इस बीच व्हाट्सएप कथित तौर पर व्हाट्सएप यूजरनेम नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा हैए जो यूजर्स को अपने अकाउंट के लिए यूनिक यूजरनेम चुनने की सुविधा देगा।

इस फीचर के साथ यूजर्स कॉन्टैक्ट्स की पहचान करने के लिए केवल फोन नंबरों पर निर्भर रहने के बजाय एक यूनिक यूजरनेम चुनने में सक्षम होंगे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57