Advertisement

मुख्यमंत्री ने बेरोजगरी भत्ता योजना के द्वितीय किश्त की राशि का ऑनलाइन किया अंतरण

बलौदाबाजार : मुख्यमंत्री ने बेरोजगरी भत्ता योजना के द्वितीय किश्त की राशि का ऑनलाइन किया अंतरण

जिले के 4320 हितग्रहियों को एक करोड़ 8 लाख रुपए जारी

मुख्यमंत्री से हितग्रहियों ने साझा किए अनुभव

देवकुमारी ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित निवास कार्यालय में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित बेरोजगारी भत्ता योजना के राशि अन्तरण कार्यक्रम में अप्रैल माह में छूटे हुए हितग्रहियों सहित द्वितीय किश्त की राशि का अन्तरण बटन दबाकर किया। बेरोजगरी भाता योजना के तहत दो माह में जिले के 4320 हितग्रहियों को एक करोड़ 8 लाख रुपये की राशि जारी किया गया है। कार्यक्रम में कलेक्टर चंदन कुमार, सीईओ जिला पंचायत नम्रता जैन सहित हितग्राही एनआईसी कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से हितग्राहियों ने योजना के सम्बन्ध में अपने अनुभव साझा किए। विकासखण्ड पलारी के ग्राम गिर्रा निवासी हितग्राही देवकुमारी साहू ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वह बीएड व स्नातक पूरा कर चुकी है। व्यापम से जारी शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया।इस पर मुख्यमंत्री ने तेजी लाने का आश्वासन दिया। तहसील बलौदाबाजार की मनीषा वर्मा ने बताया कि वह एम.काम पूरा कर ली है व बी.एड की तैयारी कर रही है। बलौदाबाजार तहसील के ही एक अन्य हितग्राही आरती साहू ने बताया कि बीएससी पूरा करने के बाद कौशल विकास के तहत लॉजिस्टिक मैनेजमेंट का प्रशिक्षण ले रही है। सभी हितग्रहियों ने बेरोजगारी भत्ता योजना लागू करने पर मुख्यमंत्री को तहेदिल से धन्यवाद दिया। इस दौरान कलेक्टर चंदन कुमार ने राशि अन्तरण से सम्बंधित मैसेज की पूछ- ताछ करते हुए हितग्रहियों को मोबाईल पर मैसेज चेक करने कहा जिस पर हितग्रहियों ने बैंक खाते में राशि जमा होने सम्बंधी मोबाईल पर आए मैसेज को दिखाए।

कौशल विकास विभाग के अधिकारी ने बताया कि योजना में तहत बेरोजगारी भत्ता स्वीकृत युवओं को कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिया जाएगा। अब तक 140 युवाओं का चयन कर लिया गया है। प्रशिक्षण लाइवलीहुड कॉलेज में जल्द शुरू किया जाएगा।

ज्ञातव्य है प्रदेश के शिक्षत बेरोजगार युवाओं को पढाई,परीक्षा की तैयारी में आर्थिक मदद के साथ रोजगार व स्वरोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा बेरोजगरी भत्ता योजना शुरू किया गया है। अप्रैल माह से राशि का अन्तरण सीधे हितग्राही के बैंक खाते में शुरू हो गया है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57