Advertisement

नोडल अधिकारी नियमित करें गौठानों का परिक्षण : कलेक्टर

दुर्ग । कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने मंगलवार को जिला पंचायत के संबंधित अधिकारियों के साथ तय की गई समीक्षा बैठक में गौठानों की वस्तु स्थिति के उपर उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के लिए नियुक्त किए गए नोडल को नियमित रूप से गौठानों का भौतिक परिक्षण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को गौठान में स्थित पशुधन के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करनें की बात कही। जिसमें पशु के लिए आहार और पानी जैसी बुनियादि सुविधाओं को प्राथमिकता की श्रेणी में रखने को कहा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर नें मनरेगा के तहत् किए जा रहे कार्यों पर भी समीक्षा कि जिसमें उन्होंने स्वीकृत कार्यों में गति लाने कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा निराश्रित महिलाओं को कार्य मिल सके इसके लिए बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को लोकल स्तर पर सर्वे कराने के लिए निर्देशित किया। ताकि निराश्रित महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। मनरेगा श्रमिकों के भुगतान में किसी भी प्रकार का विलंब न हो इसके लिए भी उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57