Advertisement

कांग्रेस नेताओं के संरक्षण में हो रहा नशे का अवैध कारोबार – बृजमोहन

रायपुर । वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि राजधानी में कांग्रेसियों के संरक्षण में नशे का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। शराब के साथ साथ,गांजा, अफीम, चरस,कोकीन जैसे नशे की लत युवा पीढ़ी को लगाई जा रही है जिसके चलते परिवार परेशान हैं कुछ परिवार को तबाह हो गए है। उन्होंने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से कहा है कि राजधानी में चल रहे इस गोरखधंधे को तत्काल बंद कराया जाए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बृजमोहन ने बताया कि अपने जनसंपर्क के दौरान जब वे नेहरू नगर,गांधी नगर,हनुमान नगर क्षेत्र में गए तो वहां की सैकड़ों महिलाओं की एक ही शिकायत थी कि इन स्थानों पर नशे का कारोबार बंद कराया जाए। महिलाओं ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण में गांजा,अफीम, चरस,कोकीन आसपास बेची जा रही है। जिस वजह से स्थानीय युवा भी नशे के आदी हो गए हैं। नशे की लत के चलते परिवारिक कलह तो बढ़ ही गया है, गरीब परिवार की हालत बेहद दयनीय हो गई है। इस पर कोई आपत्ति करें तो उन्हें धमकी दी जाती है।
बृजमोहन ने कहा कि उन्हें इस दौरान जानकारी मिली की इन श्रमिक बस्तियों के  सामुदायिक भवन जो मोहल्ले वालों के सामाजिक आयोजनों के लिए बनवाए गए हैं उनमें से कुछ नशे के कारोबारियों का अड्डा बन गया है।

उन्होंने कहा कि राजधानी रायपुर में नशे का ऐसा अवैध कारोबार चिंता का विषय है। उन्होंने भूपेश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह सरकार अब तक छत्तीसगढ़ के कोने कोने में अवैध शराब बिकवा रही थी। इससे भी अब उन्हें चैन नहीं मिला तो गांजा,चरस,अफीम,कोकीन के नशे में भी सरकार से जुड़े लोग उतर आए हैं। यह समझ से परे है कि इस कांग्रेस सरकार की मंशा छत्तीसगढ़ के बेहतर भविष्य की है या फिर भविष्य को बर्बाद करने पर तुली हुई है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57