Advertisement

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में 12 राज्यों के 270 प्रतिभागियों ने किया मार्च पास्ट

रायपुर। आज से राष्ट्रीय रामायण महोत्सव की शुरु हो गई है और इसमें 12 राज्यों के 270 प्रतिभागियों के साथ ही विदेशों से भी रामायण दल पहुंचा हुआ है। महोत्सव के शुरु होने से पहले इन दलों ने मार्च पास्ट किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

माधव कंदली असमिया रामायण के लेखक हैं, जिस तरह कृतिवास ने बंगला में अद्भुत रामायण रचा, उसी तरह असमिया रामायण भी असम में लोक परंपरा में गहराई से बसा है। 21 सदस्यीय दल असम से आया है। रामनामी समुदाय का मुख्य मंच के सामने पारंपरिक वेशभूषा में मार्च पास्ट। गोवा से छत्तीसगढ़ आए कलाकार दल ने भी मार्च पास्ट में लिया हिस्सा। झारखंड से आए 25 सदस्यीय दल ने अपने पारंपरिक वाद्ययंत्र और वेशभूषा में मार्च पास्ट किया। उन्होंने विशेष तरह के मुखौटे भी पहने हैं। केरल से कलाकारों का 12 सदस्यीय दल आया है। पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश का दल भी मार्च पास्ट में शामिल हुआ। इस दल में 25 सदस्य हैं। कर्नाटक से आए दल एवं महाराष्ट्र  से आए 18 सदस्यीय कलाकार दल ने मार्च पास्ट में अद्भुत प्रस्तुति दी है। इनके आगे आगे बजरंगबली चल रहे हैं। उत्तराखंड के दल की अगुवाई रावण करते दिख रहे हैं। यह अद्भुत परंपरा जहां राम भी लक्ष्मण जी को अंतिम समय में रावण से ज्ञान प्राप्त करने भेजते हैं ताकि रावण मृत्यु के वक़्त अपना ज्ञान लक्ष्मण को दे सके। छत्तीसगढ़ के दलों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। इस अवसर पर 12 राज्यों के 270 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा। प्रदेश के 70 कलाकार और विदेशों से आए 27 कलाकार शामिल।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57