Advertisement

नांदघाट वितरण केंद्र के ग्राम मल्दा में नया विद्युत उपकेंद्र ऊर्जीकृत

नांदघाट वितरण केंद्र के ग्राम मल्दा में नया विद्युत उपकेंद्र ऊर्जीकृत

12 ग्रामों के लगभग 1800 उपभोक्ताओं को मिलेगी पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध बिजली

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के तहत विभागीय संचारण-संधारण संभाग बेमेतरा के अंतर्गत नांदघाट वितरण केंद्र के ग्राम मल्दा (खपरी) में 3.15 एम.व्ही.ए. क्षमता के नये 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र को ऊर्जीकृत किया गया। ग्राम मल्दा (खपरी) में नया उपकेंद्र बन जाने से लगभग 1800 उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज के साथ निर्बाध विद्युत की आपूर्ति होगी।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता एम. जामुलकर ने बताया कि उक्त विद्युत उपकेंद्र के निर्माण से संबंधित क्षेत्र के 12 ग्रामों के लगभग 1800 उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं विद्युत व्यवधान की समस्या से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि नांदघाट के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम खपरी, केशला, चिरैया, भदरली, घोघराली, सेनगांव, कंहरपुर, मल्दा, खमरिया, मूठपुरी और आसपास के क्षेत्र को अब निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी। उन्होंने कहा है कि कंपनी अपने कार्यक्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं को पर्याप्त वोल्टेज पर गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कटिबद्ध है। इसी दिशा में पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में निरंतर उपभोक्ता सुविधाओं का विस्तार और विद्युत प्रणाली सुदृढ़ीकरण के कार्य किये जा रहे हैं। श्री जामुलकर ने निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के लिए अधीक्षण अभियंता सलिल कुमार खरे, कार्यपालन अभियंता जलालुद्दीन, जे.जगन्नाथ प्रसाद एवं जेएस भटनागर, सहायक अभियंता मनीष अग्रवाल, सी.एल.वर्मा, भानुप्रताप पटेल एवं जयकुमार ठाकुर तथा कनिष्ठ अभियंता अनिल चन्द्राकर सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47