Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल का शुभारंभ

अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी एडवांस कैथ लैब एवं आईसीयू की सुविधा

बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ जिले में बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल के नवनिर्मित भवन का शुभारंभ किया। 400 बिस्तरों के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में मरीजों को अब एडवांस कैथ लैब, आईसीयू की सुविधाएं मिलेगी।
बालाजी हॉस्पिटल में 12 वेंटीलेटर के साथ 70 बिस्तरों का एडवांस आईसीयू सेटअप तैयार किया गया है, जिससे जिले के आसपास के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज सुविधाएं मिलेंगी। इस अस्पताल में एडवांस कैथ लैब भी स्थापित किया गया है ताकि दिल की बीमारियों से जुड़े मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।
बालाजी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में एक्मो मशीन के साथ रेस्पिरेटरी विभाग, आधुनिक डायलिसिस मशीन, नेफ्रोलॉजी विभाग, एडवांस गैस्ट्रो विभाग, न्यूरोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग सहित शुगर जांच की पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध है।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, खेल एवं उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री उमेश पटेल,पूर्व सांसद नंदकुमार साय, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47