Advertisement

ACCIDENT NEWS : दो ट्रेलर गाड़ियों की आपस में टक्कर…बाल-बाल बचे वाहन चालक

पलारी। बलौदाबाजार जिले में दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। इस हादसे में वाहन चालक बाल-बाल बच गया। वहीं दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, इस हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, सड़क हादसा इतना भयानक था कि, दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए और सड़क किनारे बने डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी ओर से आ रही ट्रेलर गाड़ी में टक्कर हो गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

बता दें, ट्रेलर गाड़ी के डीजल टंकी फटने से सड़क के चारों ओर डीजल बहता हुआ नजर आया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच में जुटी हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57