Advertisement

प्रकृति हमारी मां है इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी -आभा सिन्हा

प्रकृति हमारी मां है इसकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी -आभा सिन्हा

शिवानी महिला समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर रखा संगोष्ठी

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -नगर की महिला स्वयं सेवी संस्था शिवानी महिला मंडल समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आज “नो टू प्लास्टिक यूज”थीम पर संगोष्ठी का आयोजन किया। संगोष्ठी से पूर्व क्षेत्रीय विश्राम गृह परिसर के उद्यान मे पौधारोपण किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आज अतिथि गृह परिसर में आयोजित संगोष्ठी में शिवानी महिला समिति की अध्यक्षा आभा सिन्हा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति की संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण एवं उसका संरक्षण का दायित्व हम सभी पर होना चाहिए । वृक्षों की अंधाधुंध कटाई प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ दिया है। आभा सिन्हा ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण वृक्षों की कटाई एवं प्लास्टिक का उपयोग मुख्य कारण है। आज हम सब संकल्प ले कि पौधारोपण एवम उसका संरक्षण तथा प्लास्टिक का जीवन में कभी नहीं उपयोग करेंगे इस बात का संकल्प लें ।आज का विषय नो टू प्लास्टिक यूज का यही थीम है। जिस पर हम सभी को अमल करने की जरूरत है।
इस अवसर पर मृदुला रजक ने कहा कि प्लास्टिक का बहिष्कार अपने घरों से शुरुआत करें विज्ञान का कद तभी बढ़ेगी जब हम प्लास्टिक का जीवन में उपयोग नहीं करेंगे।
चंद्रानी बोरल ने कहा कि ऐसे तो पूरा विश्व 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाता है परंतु हम सब 5 जून के पूर्व से ही आयोजन कर सकते हैं ।प्लास्टिक को हम सब वर्जित करें। आज का थीम यही है। सुष्मिता साहू ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है प्रकृति का नुकसान पहुंचाने वाला यह समझा जाए कि वह अपने मां से प्यार नहीं करता। जिस तरह से मां अपने बच्चों को संरक्षण एवं पोषण करती है, उसी तरह प्रकृति भी हर प्राणी का संरक्षण करती है ।मानव अन्य प्राणियों से श्रेष्ठ है आत: हम सब का दायित्व प्रकृति संरक्षण करना कर्तव्य बनता है।
उक्त अवसर पर क्षेत्र के महाप्रबंधक डॉ अमित सक्सेना ने लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि हमें अच्छा लगता है कि आप लोग इस भीषण गर्मी में व्याकुल है ,पसीना से सराबोर है, अभी यहां से जाएंगे एसी रूम में घुस जाएंगे। ऐसो आराम से रहने वाले हिंदुस्तान में केवल दो प्रतिशत ही लोग हैं शेष त
98 प्रतिशन भीषण तपिश मे झुलस रहे है। इनकी चिंता करने से क्या फायदा। आने वाली पीढ़ियों के लिए हम सब क्या छोड़ने वाले हैं इसकी भी चिंता करें। प्रकृति को बचाएं तभी प्रकृति आपकी पीढ़ियों को बचा सकेगी।
इस अवसर पर महिला मंडल समिति के अध्यक्षा आभा सिन्हा के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों ने मजदूर अविस्तव, सहादन, तपेश्वर बेचन संजय संतोष नैना मनोज चिंता को पौष्टिक आहार का पैकेट प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवानी महिला मंडल एवं विप्स के सदस्यों में श्रीमती मधु सिंह ,राजश्री मिश्रा, सुष्मिता साहू, चंद्रमणि वर्मा ,उषा गुप्ता , ऋचा वाडेकर ,जया रमणा ,राजश्री नारायण, बलविंदर कौर ,उषा वर्मा मृदुला रजक ,गौतम दत्त आदि उपस्थित थे ।संचालन डॉक्टर श्रीता लाल ने किया। इस अवसर पर एसईसीएल के सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47