Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुनिश्चित करें- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

उत्तर बस्तर कांकेर : 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुनिश्चित करें- कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला

स्वीप के नोडल अधिकारी एवं प्राचार्यों की बैठक लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वीप के नोडल अधिकारियों और कॉलेज के प्राचार्यो की बैठक लेकर कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी युवक-युवतियों का मतदाता सूची में नाम जुड़वाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्नातक स्तर के नव प्रवेश विद्यार्थियों का आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हैं उन्हें मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए शत-प्रतिशत अभियान चलाया जाएगा, जिसमें महाविद्यालय स्तर के प्रत्येक कक्षा में दो विद्यार्थी को नोडल बनाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि राशन दुकान, पंचायत भवनों और खाद गोदामों में पांपलेट चस्पा करें, जिससे शत प्रतिशत लोगों का नाम जोड़ा जा सके। कलेक्टर डॉ.प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी महाविद्यालयों से उपस्थित प्राचार्यो को निर्देशित करते हुए कहा कि विद्यार्थियों का रेडक्रास में पंजीयन कराएं ताकि रेडक्रास से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध हो सकते। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमित अग्रवाल, एसडीएम चारामा राकेश गोलछा, भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन, कांकेर धनंजय नेताम, अंतागढ़ विश्वास कुमार, पखांजूर मनीष साहू, जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन सहित सभी कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47