Advertisement

महासमुंद : महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर माह से

महासमुंद : महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितंबर माह से

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ राज्य के बालिका/महिला खिलाडिय़ों को खेलों के प्रति उत्साहित करने एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा विकासखंड एवं जिला स्तर पर महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन सितम्बर-अक्टूबर माह में किया जाएगा। जिसमें दो आयु वर्ग 09 से 18 एवं 18 से ऊपर 35 वर्ष तक आयोजित किए जाएंगे। जिसके अंतर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़, तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल, डबल्स, दलीय), कुश्ती (50 किलो ग्राम, 53 किलो ग्राम), बॉस्केटबॉल, फुटबॉल, वेट लिफ्टिंग(9 से 18 में 40 किलो ग्राम, 45 किलो ग्राम एवम् 18 से ऊपर 35 वर्ष तक 45 किलो ग्राम, 49 किलो ग्राम), रस्साकसी को सम्मिलित किया गया हैं। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि विकासखंड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दोनों आयु वर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
जिला स्तर पर आयोजित खेलों के प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ी/दल एवं संबंधित खेलों के खेल संघ यदि जिले में सक्रिय हैं तो उनके दल जिला स्तरीय आयोजन में सम्मिलित हो सकेंगे। विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों की जानकारी निर्धारित पंजीयन प्रपत्र में प्राप्त की जाएगी। विजेता दल जो अगली प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उनके प्रपत्र आगे की प्रतियोगिता के लिए अग्रेषित किए जाएंगे। जिला और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के महिला खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में शामिल हो सकें, इसके लिए अभी से खेलों की तैयारी शुरू करने आग्रह किया गया है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47