Advertisement

उत्तर बस्तर कांकेर : महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में लीडर की भूमिका अदा करें-किरणमयी नायक

उत्तर बस्तर कांकेर : महिलाएं अपने-अपने क्षेत्रों में लीडर की भूमिका अदा करें-किरणमयी नायक

मुख्यमंत्री महातारी रथ के समापन कार्यक्रम में महिलाओं को अपने अधिकार से जागरूक रहने किया अपील

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री महातारी रथ के समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की उपस्थिति में आयोजित किया गया। उन्होंने कार्यक्रमा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के हित में जो कार्य किये जा रहे है, छत्तीसगढ़ देष में उव्वल स्थान पर है। महिला प्रताड़ना, टोनही प्रथा, घरेलू हिंसा ,कार्य स्थल पर अभद्रता, दुर्व्यवहार इत्यादि की रोकथाम के लिए कार्य किये जा रहे हैं। डॉ. किरणमयी नायक ने कहा की महिला के उत्थान और जागरूकता के लिए जो फिल्म तैयार किया गया है, उसे अंदरूनी क्षेत्रों के गांवो में एलईडी के माध्यम से फिल्म दिखाकर जागरूकता लाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को अपने अधिकार की जानकारी लेकर लाभ उठाने अपील किया। महिलाओं को अपने क्षेत्र में लीडरषीप की भूमिका अदा करते हुए दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा, टोनही प्रथा की रोकथाम कर जागरूक रहने की समझाईष दी।
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने बताया कि मुख्यमंत्री महातारी रथ राज्य के 23 जिले का भ्रमण कर चुका है, जिससे लोगों को फिल्म के माध्यम से कानूनी अधिकार के बारे में जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के माध्यम से निराकरण भी किया जा रहा है, जिससे लोगों को राहत मिली है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुख्यमंत्री महातारी रथ में फिल्म को एलईडी में के माध्यम से दिखाकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
संसदीय सचिव एवं स्थानीय विधायक श्री षिषुपाल शोरी ने मुख्यमंत्री महातारी रथ केसमापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं का लाभ लेने के लिए जानकारी ले, महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए बनाये गई कानूनी अधिकार को पहचानने के लिए सबसे पहले षिक्षित होने की आवष्यकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री महातारी रथ के माध्यम से दिखाई गई लघु फिल्म को देखकर समझे, जिससे महिला अत्याचार में कमी आयेगी। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कानूनी अधिकार को जाने और किसी के झांसे में आकर निवेष करने से बचे तथा पूरी जांच पड़ताल करें। महिला अत्याचार, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा की रोकथाम के लिए बनाई गई कानूनी अधिकार से जागरूक रहने की अपील भी उनके द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के सदस्य बालो बघेल, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, कमला गुप्ता, गोमती सलाम, कार्यक्रम अधिकारी हरिकीर्तन राठौर सहित परियोजना अधिकारी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47