Advertisement

हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का हुआ संचालन

धमतरी : हरदिहा साहू समाज भवन धमतरी में आयोजित कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम में युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु स्वीप गतिविधियों का हुआ संचालन
युवा वर्ग मतदान एवं अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हो-जिला स्वीप नोडल अधिकारी रोक्तिमा यादव

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केशरी साहू /न्यूज रिपोर्टर/छत्तीसगढ़ नवयुवक हरदिहा साहू समाज धमतरी के द्वारा बीते 7 जून को कैरियर गाइडेंस एवं मोटिवेशन कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें स्वीप की गतिविधि भी जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत धमतरी और स्वीप जिला नोडल अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव भी उपस्थित थी। स्वीप नोडल द्वारा विशेष रूप से बताया गया कि स्वीप गतिविधि के मुख्य रूप से दो उद्देश्य होते हैं। पहला उद्देश्य होता है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता के रूप में पंजीकृत होना चाहिए। अभी जिले में विशेष रूप से पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। अगस्त 2023 की स्थिति में जो भी व्यक्ति 18 वर्ष पूर्ण कर लेगा वो मतदाता के रूप में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। कार्यक्रम में युवाओं को प्रोत्साहित किया गया कि वो मतदाता के रूप में अपना जोड़े बताया गया कि स्वीप का दूसरा उद्देश्य नैतिक मतदान का होता है जब भी हम एक मतदाता के रूप में मतदान करने जाते हैं तो हमें नैतिकता के आधार अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नोटा का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है, अगर कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आता है तो उस विकल्प को भी चुना जा सकता है अवगत कराया गया।
स्वीप नोडल द्वारा कार्यक्रम में युवा वर्ग से अधिक से अधिक मतदान हेतु जुड़ें कुछ विश्लेषण में यह भी देखने को मिलता है कि, युवाओं का रूझान मतदान एवं मताधिकार के प्रति कम हो गया है तथा कुछ चिन्हांकित बूथ स्थलों पर रूझान कम होता है। इस प्रकार स्वीप गतिविधियों का भी कार्यक्रम में संचालन किया गया, ताकि युवाओं को मतदान एवं अपने मताधिकार के प्रयोग के संबंध में जागरूक किया जा सके।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57