ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

केदारनाथ में पिघलकर बहने लगीं बर्फीली चोटियां, चारों तरफ फैला सफेद गुबार, अटकीं भक्तों की सांसें

उत्तराखंड में स्थित में केदारनाथ धाम के मंदिर के पीछे बर्फीली चोटियों पर हिमस्खलन होने से श्रद्धालुओं की सांसें अटक गईं। हालांकि गनीमत रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडिया सामने आया है। एवलांच केदारनाथ धाम से लगभग तीन-चार किलोमीटर दूर था। पिछले यात्रा सीजन में बर्फीली पहाड़ियों पर तीन बार हिमस्खलन हुआ था। इस साल अप्रैल में एवलांच की घटना सामने आई थी।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

एवलांच आने से एकदम बर्फ का सफेद गुबार-सा फैल गया। बता दें कि केदारनाथ धाम में यात्रा की शुरुआत से मौसम खराब रहा है। धाम में लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश जारी है। मई महीने में पैदल यात्रा मार्ग पर जगह-जगह ग्लेशियर भी टूटे और यात्रा भी प्रभावित रही।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अप्रैल के बाद अब जून में एवलांच आया है। केदारनाथ धाम से तीन-चार किमी दूर स्थित बर्फीली पहाड़ियों पर एवलांच 8 जून गुरुवार सुबह हुआ। चोटियों से बर्फ पिघलकर बहने लगी। वहीं केदारनाथ धाम में बार-बार एवलांच आने पर पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई है. पर्यावरण विशेषज्ञ देवराघवेन्द्र बद्री ने कहा कि केदारनाथ धाम आस्था का केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि हेली कंपनियां एनजीटी के मानकों का पालन नहीं कर रही हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!