मध्यप्रदेश : भिंड में आग में झुलसकर 3 बच्चों की मौत

मध्यप्रदेश : भिंड में आग में झुलसकर 3 बच्चों की मौत

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

भोपाल, मध्य प्रदेश के भिंड जिले में शनिवार को एक घर में आग लगने से कम से कम तीन बच्चों की झुलसकर मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना गोरमी थाना क्षेत्र के दानेकपुरा गांव की है। यहां पर एक घर में एलपीजी सिलेंडर फटने के कारण आग लग गई थी। पुलिस के उप मंडल अधिकारी (एसडीओपी) राजेश राठौर ने कहा कि मृतकों में एक 4 साल का लड़का, उसकी 10 साल की बहन और उनकी 5 साल की चचेरी बहन शामिल है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने कहा कि मकान मालिक अखिलेश राजपूत और उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। मृतक गृहस्वामी के नाती-पोते थे। राठौर ने बताया कि अखिलेश की बहू और बेटी का भी गोरमी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। राठौर ने कहा, ऐसा लगता है कि आग लगने का कारण एलपीजी लीकेज है। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच पूरी होने के बाद सही कारण का पता चलेगा।