Advertisement

अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को सीपेट में निःशुल्क प्रशिक्षण

अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को सीपेट में निःशुल्क प्रशिक्षण

बेमेतरा – बेमेतरा जिलें के अनुसूचित जाति वर्ग के बेरोजगारी भत्ता प्राप्त युवक-युवतियों का चयन कर कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षण सह नियोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रसायन व उर्वरक मंत्रालय भारत सरकार की संख्या सिपेट के प्रस्तावित लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रेड वार मशीन ऑपरेटर सीएनसी लैब योग्यता दसवीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह, मशीन ऑपरेटर असिस्टेंट प्लास्टिक प्रोसेसिंग योग्यता 8वीं पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह, सिपेट रायपुर द्वारा प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी टर्निंग, सर्टिफिकेट कोर्स इन मिलिंग, योग्यता दसवी पास प्रशिक्षण अवधि 3 माह तक प्रशिक्षण कार्यक्रम उक्त संस्थानों के रायपुर प्रशिक्षण केन्द्रों में निःशुल्क आयोजित किये जायेंगे। प्रशिक्षण केन्द्र में आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क रहेगी। प्रशिक्षण हेतु कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित बेमेतरा संयुक्त जिला कार्यालय के द्वितीय तल के जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित कक्ष क्रमांक 62 में अपना आवेदन पत्र 20 जून तक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पात्रता एवं शर्ते – आवेदक/आवेदिका अनुसूचित जाति वर्ग का हो, जिले का मूल निवासी हो, आवेदक का उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष के बीच हो। आवेदक को आधारकार्ड की छाया प्रति प्रस्तुत करना होगा साथ ही शैक्षणिक योग्यता 8 वीं एवं 10 वीं अंकसूची की छाया प्रति प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा कि आवेदक स्वयं का पासपोर्ट आकार का फोटो सहित सभी वांछित दस्तावेजों के साथ जिला अंत्यावसायी शाखा में उपस्थित होकर 20 जून तक अपना आवेदन कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47