Advertisement

भाजपा नेता केनुराम यादव के यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

भाजपा नेता केनुराम यादव के यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा नेताओं ने किया सम्मान

प्रदेश खबर/ रिखीराम नागेश/गोहरापदर गोहरापदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरनीधोड़ा के केनुराम यादव मंगधा यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए.वही भाजपा मंडल गोहरापदर के महामंत्री मोहित यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी गई हैं।उनके समाज प्रमुख बनने से समाज के लोगों में और समर्थकों में हर्ष व्याप्त है.इस दौरान भाजपा नेताओं ने विधानसभा स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन में सभी नेताओं ने फूलमाला पहनाकर श्रीफल भेंट करते केनुराम यादव एवं मोहित यादव को बधाई देते हुए सम्मानित किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

केनुराम यादव को पूर्व कार्यकाल में चारगढ़ यादव समाज प्रमुख की ज़िम्मेदारी दी गई थी और उनके कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है.
वही वे अभी भाजपा संगठन से भी जुड़े है उनके पास भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के ज़िला उपाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी है.
मंगधा यादव समाज के अध्यक्ष बनाए जाने पर केनुराम यादव ने कहा की वे अपने दायित्व का पूरी क्षमता के साथ निर्वहन करेंगे एवं समाज को एकजुट करते हुए मजबूती देने का प्रयास करेंगे.उन्होंने यादव समाज के सभी सामाजिक बंधुओ को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू,सांसद चुन्नीलाल साहू,पूर्व सांसद चंदूलाल साहू,क्षेत्रीय विधायक डमरुधर पुजारी,धमतरी विधायक रंजना साहू,पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह माँझी,ज़िलाध्यक्ष राजेश साहू,अजजा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी,कार्यसमिति सदस्य बोधनराम नायक,रामरतन मांझी,हलमन ध्रुवा,ज़िला महामंत्री अनिल चंद्राकर,पुनीतराम सिन्हा,जनपद अध्यक्ष नुरमति मांझी,तोकेश्वरी मांझी,ज़िला महामंत्री शीतला पांडेय,योगनीता माँझी,श्रुति ध्रुवा,विनीता यादव,अहिल्या मरकाम,जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, योगेश शर्मा,भाजयुमो जिलाध्यक्ष योगीराज माखन कश्यप,पि व मोर्चा जिलाध्यक्ष देशबंधु नायक, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष रितुराज शाह,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सोनवानी,मंडल अध्यक्ष गण गुरुनारायण तिवारी, सीताराम यादव,लुद्रास साहू, दुलार सिन्हा,सुरेन्द्र सोनटेके,तानसिंह मांझी,जय अवस्थी,लम्बोदर साहू,रामस्वरूप साहू,संजय दुबे,राजेंद्र यादव,दीपचंद कश्यप,अनिल अग्रवाल,महेश कश्यप,हेमराज माँझी,हरिशंकर माँझी,दुष्यंत पात्र,खीरसिंह पुजारी,बेनुराम नागेश,कीर्तनराम यादव,रूपसिंह मरकाम,ओमप्रकाश नागेश,दीपक सागर सहित कार्यकर्ता एवं आमजनता उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57