Advertisement

कांग्रेस सरकार के ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाले ने प्रदेश को फिर किया शर्मसार : भाजपा

रायपुर । प्रदेश भाजपा के  प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कहा है कि तमाम तरह के घोटाले और भ्रष्टाचार से काली कमाई करने के बाद भी प्रदेश कांग्रेस और उसकी राज्य सरकार के लोगों की भूख शांत नहीं हुई है और अब ‘कैश फॉर जॉब’ घोटाला करके युवाओं के साथ छलावा करने पर आमादा है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय स्तर पर ईडी-सीडी और घोटालों के गढ़ के रूप में जो पहचान बना दी है, उसके लिए कांग्रेस और उसकी भूपेश सरकार को छत्तीसगढ़ अब कतई माफ नहीं करेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा  प्रवक्ता  ने कहा कि एक तरफ देश में जहां विकास के नित-नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं, वहीं  छत्तीसगढ़ में घोटालों की बयार बह रही है। उन्होंने वनरक्षक पद पर ‘सीधी भर्ती’ के नाम पर एक अभ्यर्थी से खुलेआम 6 लाख रुपए की मांग करने के सामने आए स्टिंग मामले का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार देने के नाम पर युवाओं के साथ इस तरह की घिनौनी सौदेबाजी पर उतरकर अपने शर्मनाक कृत्य कर रही है। ऐसे अनेक मामले पहले भी सामने आए हैं जिनमें सरकारी नौकरी के बदले बेरोजगार युवाओं से खुलेआम राशि की मांग की जाती रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर जिस तरह लूटा जा रहा है, उसकी शायद ही कोई और मिसाल देखने को मिले।

उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी के बदले पैसे का खेल, रेट कार्ड का खेल, अब देश से कुछ भी छिपा नहीं है। कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घोटाले पर चिंता जताई है। प्रदेश के लिए यह दुःखद है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47