
प्राकृतिक आपदा पीड़ित 02 परिवारों को 08 लाख रूपए की आर्थिक सहायता
जगदलपुर/ कलेक्टर हरिस एस. द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके तहत् तहसील बास्तानार ग्राम साडराबोदेनार निवासी लाच्छो कवासी की मृत्यु सांप काटने से पिता बोसे कवासी को और ग्राम मुतनपाल निवासी कमलेश की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि श्रीमती आयते प्रत्येक को चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।