छात्राओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक एबीवीपी नेता गिरफ्तार

छात्राओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कर्नाटक एबीवीपी नेता गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

केशरी साहू न्यूज रिपोर्टर, कर्नाटक पुलिस ने सोशल मीडिया पर कॉलेज की छात्राओं के अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में शिवमोग्गा जिले से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि आरोपी प्रतीक गौड़ा एबीवीपी की तीर्थहल्ली इकाई का अध्यक्ष है।
पुलिस ने कहा कि वीडियो में कॉलेज की कई छात्राओं के साथ उसके अंतरंग होने के फुटेज हैं। पुलिस ने कहा कि उसे रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के सदस्यों ने वीडियो के प्रसार को लेकर पुलिस अधीक्षक एस मिथुन कुमार से संपर्क किया है और आरोपी व एबीवीपी के अन्य सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने कहा कि आरोपी पर भोली-भाली कॉलेज छात्राओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है।

एबीवीपी के सदस्यों ने भी पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की भी मांग की है।

सदस्यों ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी द्वारा संगठन के नाम का इस्तेमाल कर लड़कियों के उत्पीड़न की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी।